UP Rajyasabha Election : सपा में बड़ी बगावत, सीएम योगी से मिले पांच विधायक, पल्लवी पटेल से अखिलेश की हॉट टॉक…

UP Rajyasabha Election : सपा में बड़ी बगावत, सीएम योगी से मिले पांच विधायक, पल्लवी पटेल से अखिलेश की हॉट टॉक...
Facebook
X
WhatsApp

UP Rajya Sabha Election : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के 10 सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी में बड़ी बगावत हो गई है। रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले मनोज पांडेय ने सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। बाद में उनकी अगवाई में सपा के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधानसभा सचिवालय में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करने वाले सपा विधायकों में मनोज पांडेय के अलावा अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडेय और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं।

UP Rajyasabha Election : खुलकर सामने आया सपा विधायकों का गुस्सा

इन विधायकों के बागी तेवर के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि भाजपा की ओर से मनोज पांडेय को रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। इन विधायकों के अलावा सिराथू से सपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाली पल्लवी पटेल से भी सपा मुखिया अखिलेश यादव की हॉट टॉक होने की खबर है।

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ी बगावत पार्टी के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। पार्टी के भीतर विधायकों में असंतोष की खबरें पहले भी आती रही हैं मगर राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कई विधायकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। सपा के कई विधायकों के बागी तेवर के बाद राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत तय मानी जा रही है।

image 447

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से सोमवार को पार्टी विधायकों को डिनर दिया गया था मगर इस डिनर में भी पार्टी के आठ विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद से ही पार्टी में हड़कंप की स्थिति दिख रही थी।

अखिलेश की ओर से आयोजित डिनर में अंबेडकर नगर के विधायक राकेश पांडेय, गोसाईंगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश सिंह, ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय, अमेठी की विधायक महाराजी प्रजापति, कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी, सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल और चायल की विधायक पूजा पाल नहीं पहुंची थीं।

UP Rajyasabha Election : मनोज पांडेय को रायबरेली से उतारने की तैयारी

राज्यसभा चुनाव के लिए आज मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी में बगावत खुलकर सामने आ गई। सपा के पांच विधायकों मनोज पांडेय, राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इससे पूर्व मनोज पांडेय ने सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानभवन से उनकी नेम प्लेट भी हटा दी गई।

image 448

जानकार सूत्रों का कहना है कि मनोज पांडेय की भाजपा नेतृत्व से बातचीत हो चुकी है और अगले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की ओर से उन्हें रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। इसके साथ ही आज बागी तेवर दिखाने वाले कुछ और विधायकों को भी लोकसभा की सियासी जंग में उतारने की तैयारी है।

UP Rajyasabha Election : पीएम मोदी की नीतियों में जताया भरोसा

मनोज पांडेय को समाजवादी पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता रहा है और आज वे राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ पहुंचे थे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज पांडेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं। जब रामलला के दर्शन के लिए प्रस्ताव आया था, तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं मगर सपा की ओर से इसका विरोध किया गया। उन्होंने दावा किया कि मनोज पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताते हुए आज बड़ा फैसला लिया है।

image 449

माना जा रहा है कि मनोज पांडे और सपा के अन्य बागी विधायक जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। रायबरेली से सोनिया गांधी के हटने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार के सामने भाजपा एक ताकतवर उम्मीदवार को खड़ा करने की तैयारी में है। मनोज पांडेय पार्टी के लिए बेहतर चेहरा हो सकते हैं क्योंकि रायबरेली इलाके में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती रही है।

UP Rajyasabha Election : पल्लवी पटेल से अखिलेश की हॉट टॉक

सपा के पांच विधायकों की बगावत के अलावा अपना दल कमेरावादी की नेता और सिराथू से सपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाली पल्लवी पटेल से भी सपा मुखिया अखिलेश यादव की आज हॉट टॉक होने की खबर है। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर कहासुनी हो गई और इस दौरान अखिलेश यादव ने यहां तक कहा था कि हमें आपका वोट नहीं चाहिए। सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराकर जीतने वाली पल्लवी पटेल ने कल अखिलेश यादव के डिनर में भी हिस्सा नहीं लिया था।

image 450

सपा की ओर से जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने तंज भी कसा था। उनका कहना था कि जया बच्चन और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाकर पीडीए का उल्लंघन किया गया है। उनका कहना था कि हमेशा बात तो पीडीए की जाती है मगर प्रत्याशी चयन में इसका ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने सपा को वोट न देने की बात भी कही थी जिसके बाद आज सपा मुखिया अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच हॉट टॉक हो गई। माना जा रहा है कि पल्लवी पटेल की ओर से भी जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

UP Rajyasabha Election : सपा के कई विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

image 451

राज्यसभा चुनाव के दौरान पांच विधायकों की खुली बगावत के अलावा सपा को लगातार झटके लग रहे हैं। पार्टी के कई और विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा को समर्थन दे दिया है। हंडिया से विधायक हाकिम चन्द्र बिंद ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है। बदायूं से सपा विधायक आशुतोष मौर्य भी टूट गए हैं और उन्होंने भी भाजपा को समर्थन दिया है। सपा में हुई इस बड़ी टूट और क्रॉस वोटिंग के बाद भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की राज्यसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो गई है। सियासी जानकारों का मानना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी इस नतीजे का काफी बड़ा असर पड़ेगा।

https://youtu.be/CN0DYfMFOnw?si=Xxm4FVldwFC09A23

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें