UP Politics : उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। बयानबाजी का भी दौर जारी है। यूपी के सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें राजपाट नहीं मिला तो वह होली नहीं मनाएंगे।
UP Police Exam: मार्कशीट गिरवी रखकर एग्जाम से 2 घंटे पहले WhatsApp पर भेजते थे प्रश्न पत्र, नकल सामग्री के साथ 4 गिरफ्तार#uppolice_paper_leak #WhatsApp #NewsUpdates #todaysnewsupdate #UPNews #india24x7livetv pic.twitter.com/WyOitVZKgJ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 29, 2024
UP Politics : राजभर का छलका दर्द
राजभर का कहना है कि भर जाति का राजपाट होली के दिन ही गया था, इसलिए वह होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक वह राजपाट नहीं ले लेते, तब तक वह होली नहीं मनाएंगे।यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राजभर 2023 में एनडीए में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें अभी तक यूपी सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया है। राजभर के इस बयान से एनडीए के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह देखना होगा कि राजभर को मनाने के लिए एनडीए क्या कदम उठाता है।

ओम प्रकाश राजभर से मंत्री पद को लेकर सवाल किया, राजभर ने कहा कि आप देखते जाइए क्या होता है, हम तो होली मनाते नहीं है, क्योंकि हमने इतिहास पढ़ा है कि भर जाति का राजपाट होली के दिन ही छीना गया था, जब इस देश में 585 राजा होते थे, तो देश में 165 अकेले भर जाति के राजा थे। ये इतना मस्त हो गए कि होली के दिन खिला पिलाकर राजपाट छीन लिया गया। इसलिए जब तक मैं राजपाट नहीं ले लेता हूं, तब तक मैं होली नहीं मनाऊंगा।

UP Politics : जुलाई 2023 में NDA में शामिल हुए थे राजभर

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर बीते साल जुलाई, 2023 में एनडीए में शामिल हुए थे, राजभर को एनडीए में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शामिल करवाया था। इसके बाद लगातार राजभर दावा करते हुए दिखायी दिए कि उन्हे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। लेकिन, अभी तक उन्हे यूपी सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया है। मंत्री न बनाए जाने पर राजभर का दर्द एक बार सामने आया।









