Lucknow News : बड़ा हादसा ! काकोरी में फटा सिलेंडर , 5 लोग जिंदा जले, परिवार में छाया मातम

Lucknow News : बड़ा हादसा ! काकोरी में फटा सिलेंडर , 5 लोग जिंदा जले, परिवार में छाया मातम
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयावय था कि पांच की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल चार अन्य का ट्रामा में इलाज चल रहा है। इन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई।

पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना में जरदोजी का काम करने वाले मुशीर का परिवार हादसे का शिकार हो गया। देखते ही देखते पांच मौत के गाल में समा गए और कुछ की हालत गंभीर है। वहीं, इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेते हुए हादसे का शिकार हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Lucknow News: काकोरी में सिलेंडर ब्लास्ट से परिवार में छाया मातम, 5 लोग जिंदा जले, CM योगी ने लिया मामले को संज्ञान

Lucknow News : CM योगी का निर्देश में घायलों को मिले अच्छा इलाज

चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर; हादसे ...

घटना में हाताहत हुए परिवार के प्रति सीएम योगी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही, घायलों के समुचित उपचार दिए जाने का निर्देश भी दिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना काकोरी ने कहा कि आज रात करीब 10:30 बजे हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। इसमें कुल परिवार के 9 लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों में पांच लोगों में मुशीर अली और उनकी पत्नी हुस्ना बानो, भांजी हुमा, हिबा और भतीजी राईया शामिल है, जबकि मुशीर की दो बेटियां, एक भांजी और लड़का अजमत घायल हैं।

image 72

Lucknow News : घर में दिखीं आग की लपटें

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कमरे की दीवार तक उड़ गईं। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का बताया जा रहा है। इस वजह से घर में रखे दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की कुल तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, मामले में जांच पड़ताल की जा रही है,ताकि आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके और चीजें स्पष्ट हो सकें.

image 73

Lucknow News : घायलों की हालत अभी भी गंभीर

काकोरी सिलेंडर ब्लास्ट पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि काकोरी कस्बे में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसमें कुल कुल 9 लोग घायल हो गए थे, जिनमें 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 1 महिला, 1 पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं। यह लोग एक ही परिवार के थे, जबकि 4 अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। उनका इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

https://youtu.be/UI68G1EnBBU?si=CGrdArl6cDsYwNAa

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें