Delhi Liquor Scam Case : CM केजरीवाल को मिलेगी राहत या फिर जाना पड़ेगा जेल…जानिए SC सुनाएगा बड़ा फैसला

Delhi Liquor Scam Case : CM केजरीवाल को मिलेगी राहत या फिर जाना पड़ेगा जेल...जानिए SC सुनाएगा बड़ा फैसला
Facebook
X
WhatsApp

Delhi Liquor Scam Case : आबकारी घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत मिलेगी या फिर उन्हें और जेल काटना पड़ेगा। इस बात का फैसला 15 अप्रैल को आएगा। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की उनकी गिरफ्तारी और रिमांड की चनौती देने वाली याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करने जा रहा है। साथ ही, अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी 15 अप्रैल को समाप्त हो रही है। शराब घोटाले के मामले में ईडी की दलील सुनने के बाद निचली अदालत ने अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा है। वह इस वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

Delhi Liquor Scam Case : यह बेंच करेगी सुनवाई

image 195

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई शीर्ष अदालत के जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच करेगी। गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका से दिल्ली हाई कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री को कोई राहत नहीं मिली थी। बीते नौ अप्रैल को हाई कोर्ट ने केजरीवाल की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कई तथ्यों के आधार पर खारिज कर दिया था और ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को वैध करार दिया था। उच्चतम न्यायालय से याचिका खारिज होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) शीर्ष अदालत का रुख किया था। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।

Delhi Liquor Scam Case : ED 15 अप्रैल को कोर्ट केजरीवाल को करेगी पेश

image 196

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मुन संघवी ने शीर्ष अदालत ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग थी, लेकिन कोर्ट ने इसे इंकार कर दिया था। अब शीर्ष अदालत केजरीवाली गिरफ्तारी की चुनौती याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करने जा रहा है। इसी ही केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी खत्म हो रही है। ईडी उन्हें दिल्ली के राउज रेवेन्यू की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। इस हिसाब 15 अप्रैल आप के मुखिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस दिन केजरीवाल के मामले में दो अदालतों में सुनवाई होगी। दोनों ही अदालतों के फैसले मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए अहम हैं।

Delhi Liquor Scam Case : 21 मार्च को केजरीवाल हुए थे गिरफ्तार

image 197

बता दें कि शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी उनके आवास से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 21 को गिरफ्तार हुए थे। इस दौरान वह दो बार ईडी की रिमांड में रहे चुके हैं। दूसरी रिमांड अवधि खत्म होते ही ईडी ने उन्हें दिल्ली की निचली अदालत ने पेश किया था। उसके बाद उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

https://youtu.be/Ys_pqTzaIfA?si=cZG78Uv4vIqWHTcx

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें