Uttarakhand Accident : उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। इसमें कई लोग मौत के गाल में समा गए हैं, जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हुआ है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पातल में भर्ती कराया गया है। हादसा झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास हुआ। हालांकि अब मूसरी रोड हासदे में सभी छह लोगों की मौत की खबर है। यह सभी छात्र एक कॉलेज के छात्र थे।
विरासत कर तो लागू हो गया है, एक सीट राहुल जी ने अपने पास रख ली है, दूसरी सरकार को दे दी"
— Shivani Verma (@Shivani75372259) May 4, 2024
पूर्व कांग्रेस नेता और शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने कहा@sanjaynirupam#Raebareli #india24x7livetv #BreakingNews pic.twitter.com/txwLJBnnQ4
Uttarakhand Accident : कार में सवार थे छह लोग

कार में कुल छह लोग सवार थे। इस हादसे पर शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि चूनाखाल के पास खाई में कार गिरने से सवार तीन लोगों की मौत पर ही मौत गई है। तीन अन्य घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल ले जाएगा, जहां पर दो लोगों ने और दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप घायल है, जिसका इलाज अस्पातल में चल रहा है। चौधरी ने कहा कि कार में छह लोग सवार थे, जिसमें चार युवक और दो महिलाएं थीं। हादस में जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उसमें चार युवक और एक युवती शामिल है, जबकि एक युवती इस हादसे में घायल हुई है।
Uttarakhand Accident : चार लोगों की मौके पर ही मौत

चूनावाल स्थित झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार की गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं। तुरंत राहत बचाव का काम शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत होने की सूचना थी, मगर अब इस हादस में कार सवार सभी छह लोगों की मौत गई है। चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके 108 एंबुलेंस से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया, यहां पर उन्होंने ने भी अपना दाम तोड़ दिया।
Uttarakhand Accident : मृतक थे आईएमएस कॉलेज के छात्र
मृतक के शवों को खाई के निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मसूरी पुलिस द्वारा हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह सभी मृतक लोग देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे। ये लोग मसूरी घूमने के लिए आए थे। जब सुबह मसूरी से देहरादून जा रहे थे, तभी रास्ते चूनाखान के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। मृतक में चार युवक और दो युवतियां शामिल हैं।










