Barabanki: जनपद कासगंज में होने वाले मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर किया गया रवाना

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के तृतीय चरण-जनपद कासगंज में होने वाले मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर किया गया रवाना आज पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री सी0एन0 सिन्हा द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण-जनपद कासगंज में मतदान को सकुशल शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जनपद बाराबंकी से ड्यूटी हेतु लगे अतिरिक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर रवाना किया गया।

WhatsApp Image 2024 05 04 at 1.23.31 PM

Barabanki

ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री जगतराम कनौजिया, (Barabanki) प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र मिश्र एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को चुनाव ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए मतदान को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदेय स्थल की सुरक्षा एवं अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आदर्श चुनाव अचार संहिता एवं माननीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 210 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 15 उपनिरीक्षक को सशस्त्र, 05 बसों के माध्यम से दैनिक उपयोग की वस्तुएं (फर्स्ट एड किट, लंच आदि) देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

रिपोर्ट- रवि मिश्रा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें