Election 2024 : 2024 के लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से तीन के मतदान हो चुके हैं। राजनीतिक दल अब चौथे और पांचवें चरण के लिए प्रचार कर रहे हैं। एक-दूसरे दलों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला बोला है।
27 हफ्ते की गर्भवती महिला की अबॉर्शन की याचिका कोर्ट ने खारिज की ,दिल्ली HC ने कहा, “मेडिकल रिपोर्ट में भ्रूण स्वस्थ पाया गया है, प्रेग्नेंसी जारी रखने में मां-बच्चे को कोई खतरा नहीं”
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 8, 2024
#DelhiHighCourt #PregnantWomenAbortion #india24x7livetv #Delhi pic.twitter.com/GVKCv8DYiU
उन्होंने कहा कि बीएसपी के अपने संगठन में बड़े बदलाव की असली वजह यह है कि तीन चरणों के चुनाव में बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही है क्योंकि बीएसपी के अधिकांश परंपरागत समर्थक भी इस बार संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट दे रहे हैं। इस बात को बसपा अपने संठगन की विफलता के रूप में ले रही है।

Election 2024 : …तो कोई संभावना बचती ही नहीं

सच तो ये है कि जब बसपा का प्रभाव क्षेत्र होते हुए भी पिछले तीन चरणों में उनकी एक भी सीट नहीं आ रही है तो फिर बाकी के चार चरणों में तो कोई संभावना बचती ही नहीं है। ऐसे में हम सभी वोटरों से अपील करते हैं कि आप अपना वोट ख़राब न करें और जो बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी के संविधान को बचाने के लिए सामने से लड़ रहे हैं .

इंडिया गठबंधन के उन प्रत्याशियों को अपना वोट देकर जिताएं और संविधान के संग, आरक्षण भी बचाएं। इसीलिए आग्रह है कि संविधान, आरक्षण और अपना मान-सम्मान बचाना है तो अपना वोट सपा को दें या जहाँ इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी हो वहाँ डालकर संविधान और आरक्षण विरोधी भाजपा को हराएं।









