Wrestlers Sexual Harassment Case : बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की यौन शोषण मामले में बढ़ी मुसीबत, आरोप तय ….

Wrestlers Sexual Harassment Case : बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की यौन शोषण मामले में बढ़ी मुसीबत, आरोप तय ....
Facebook
X
WhatsApp

Wrestlers Sexual Harassment Case : लाेकसभा चुनाव के बीच भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान यौन शोषण मामले में आरोप तय करने के आदेश दिए हैं।

Wrestlers Sexual Harassment Case : यौन शोषण मामले में बढ़ी मुसीबत

image 160

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलावान यौन शोषण मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कहा कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ 6 में से 5 मामलों में आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। कोर्ट ने कहा कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ 5 मामलों में आईपीसी की धारा 354 और 354डी (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत आरोप दर्ज करने के आदेश दिए हैं। हालांकि उनके खिलाफ दर्ज छठे मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है।

image 158

Wrestlers Sexual Harassment Case : आरोप तय

image 159

कोर्ट ने बृजभूषण सिंह के सचिव विनोद तोमर के खिलाफ भी आरोप तय करने का आदेश दिया है। विनोद के खिलाफ आईपीसी की धारा 506(1) के तहत आरोप तय करने के पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने कहा कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ तय आरोपों को लेकर 21 मई को सुनवाई होगी। बता कि इन यौन शोषण का आरोपी गैरजमानती है, इसमें पांच साल की सजा का भी प्रावधान है।

https://youtu.be/Uooity1WzUA?si=f7Q5z3d129mPMbN-

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें