Delhi News : दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने CM के PA पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस…

Delhi News : दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने CM के PA पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस...
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News:आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके पीए बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में सुबह करीब 9 बजे स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास से पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची।

Delhi News : अब तक पुलिस को नहीं दी शिकायत

image 189

वहीं स्वाति मालीवाल ने अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। वह पहले मीडिया से बात करने जा रही हैं, उसके बाद दोबारा थाने आकर शिकायत देंगी। स्वाति ने एसएचओ को बताया कि उनके पास मीडिया वालों के कॉल आ रहे हैं।

Swati Maliwal

Delhi News : स्वाति मालीवाल ने CM के PA पर लगाया मारपीट का आरोप

सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप, जांच में जुटी  पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति वहां नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि शिकायत बाद में देंगे। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के अंदर नहीं जा सकती है। पीसीआर कॉल की सच्चाई क्या है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। वहीं विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने इस खबर की पुष्टि की है।

https://youtu.be/r1U56dyFHeo?si=_mroPIHOBtL8YRNi

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें