CBSE Board 12th Result 2024 Declared : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा आज 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98 प्रतिशत रहा है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।
सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 87.98% स्टूडेंट पास#CBSEResults #government #newsupdate #india24x7livetv pic.twitter.com/hiimbHh27Q
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 13, 2024
CBSE Board 12th Result 2024 Declared : लड़कियों का जलवा कायम…

CBSE ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार परीक्षा परिणाम में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीबीएसी के 12 की परीक्षा में 87.98 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है 12वीं की इस बार की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है।
CBSE Board 12th Result 2024 Declared : ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

स्टेप 1- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और डेट आफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4-आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, अब इसे चेक करें।
स्टेप 5-छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 2024 की कक्षा 12वीं की परीक्षा 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 1,63,3730 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 1621224 परीक्षा में उपस्थित हुए थे। परीक्षा में 1426420 पास हुए थे। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा है. पिछले साल (2023) का कुल पास प्रतिशत 87.33 रहा था। यानी इस साल परिणामों में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।










