Kannauj News : कन्नौज में सोमवार सुबह से मतदान चल रहा है। सुबह 9 बजे तक मतदान सुचारू रूप से चलता रहा लेकिन 11 बजे के बाद बूथों पर गड़बड़ी किये जाने के मामले सामने आने लगे। इस दौरान भाजपा विधायक कैलाश राजपूत का भी एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वह मतदान डयूटी में लगे पुलिस जवानों को हड़काते हुए नजर आये। इस मामले को लेकर विधायक कैलाश राजपूत ने बताया कि यहां पर बूथ नं. 3,4,5, 6 के वोट पड़ रहे है।
मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में अवैध जमावड़े को हटाने के लिए केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज#murshidabad #political #governmentofindia #NewsUpdate #india24x7livetv pic.twitter.com/nANwQTD8oy
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 13, 2024
Kannauj News : BJP विधायक ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

यहां पर उमेश यादव एक कांस्टेबल है और यह धर्मेन्द्र यादव यह पूरा यहां सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है। अंदर मतदाताओं को धमकाते हैं कि अखिलेश यादव को वोट दो। मैने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कन्नौज को कर दी है और निश्चित तौर पर कोई न कोई अधिकारी आयेगा और दण्डात्मक कार्यवाही होगी। भाई आप सबकी डयूटी सुरक्षा के लिए है। यह नहीं कि अखिलेश यादव को वोट दो। इन पर दंडात्मक कार्यवाही होगी। मुकदमा भी दर्ज करायेंगे।

Kannauj News : मतदान के आस-पास पहुंचेगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
सुबह से मतदान लगातार चल रहा हैॉ लोग घरों से निकलकर कन्नौज जिले में मतदान के इस महापर्व पर बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है। तो वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है। पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान करने लोग बूथों पर पहुंच रहे है। कन्नौज से बसपा प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी दोनों ही कन्नौज जिले में ही मौजूद है और चुनाव पर अपनी नजरें बनाए हुए है। लेकिन सपा सुप्रीमो और कन्नौज लोकसभा के सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव का मतदान के दिन जिले में दस्तक तक नही हैॉ

इस बात को लेकिन जब हमारी टीम ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष से बात की तो उन्होने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आज ही कन्नौज आयेंगे। उनकी गाड़ी का पास भी बना हुआ है और वह जरूर आएंगे। हालांकि उनके अलावा बाहरी लोगों पर रोक है इसलिए उनका ही आना तय है।










