Barabanki News : बाराबंकी में ऑक्सीजन प्लांट में अचानक अज्ञात कारणों से धमाका हो गया, जिसके चलते ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ऑक्सीजन प्लांट में हुए धमाके के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल इस भीषण हादसे की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
हमने पूर्ण बहुमत का इस्तेमाल संविधान बदलने के लिए नहीं धारा-370 हटाने के लिए किया: अमित शाह#AmitShah #government #political #newsupdate #india24x7livetv pic.twitter.com/nI1vobVzbR
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 13, 2024
Barabanki News : पूरा मामला

यह मामला जनपद बाराबंकी की नगर कोतवाली क्षेत्र के गादिया गांव में स्थित ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ा हुआ है, जहां अचानक अज्ञात कारणों की वजह से ऑक्सीजन प्लांट में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना भयानक था कि ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Barabanki News : घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया है। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऑक्सीजन प्लांट में हुए इस धमाके की वजह के बारे में पुलिस जांच कर रही है।









