Gorakhpur News: 5वें चरण की वोटिंग से पहले उत्तर प्रदेश की 5 बड़ी राजनीतिक घटनाएं, रातों-रात समीकरण बदलने का प्लान?

Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News: पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से अधिक बना हुआ है। पिछले दो दिनों से तापमान 43 से 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसकी वजह रही हीट इंडेक्स में उछाल । हालांकि सोमवार को आकाश में बादलों से राहत मिली है। धूप में पसीना पोछते वोट की भीख मांगते नेताओं और समर्थकों को भी राहत की बारिश का इंतजार है।

शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस था। हीट इंडेक्स 44 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा है। इसकी वजह रही हवा में नमी का कम होना। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि हवा में नमी कम है। रविवार को गर्म हवाएं भी तेज गति से नहीं चली। उमस बढ़ गई। (Gorakhpur News) इस वजह से भी हीट इंडेक्स बढ़ गया। रविवार को हीट इंडेक्स करीब 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात में उमस बढ़ गई है। उमस के कारण रात में लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं।

image 258

Gorakhpur News: बादलों से मिली राहत, आज और कल बारिश का आसार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। (Gorakhpur News) स्थानीय स्तर पर एक लोकल हीटअप बना हुआ है। इसके अलावा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसका असर मंगलवार से मौसम के मिजाज पर दिखेगा। मंगलवार से लेकर रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मंगलवार से गुरुवार तक हल्की बारिश होगी। फिजिशियन डॉ. संजीव गुप्ता ने लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को धूप में नहीं निकलना चाहिए। हल्के रंग के कपड़े पहने। छाछ, दही, मह्वा, शिकंजी, सत्तू, के साथ नींबू, नमक, चीनी व पानी का घोल पिएं। खीरा, ककड़ी, तरबूज खाएं। उल्टी, दस्त, बुखार, चक्कर आने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

https://youtu.be/16N56e-zY5c?si=bgNvtxI8COA8fqLq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें