Woman Wrestler Case : भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किए हैं। हालांकि उन्होंने आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे। बता दें कि कुछ महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौनशोषण का आरोप लगाया था।
Lok Sabha Election 2024 : कौन होगा PM मोदी का वारिस ? केजरीवाल के आरोप के बाद PM मोदी ने दिया ये जवाब
— Shivani Verma (@Shivani75372259) May 21, 2024
Read more at: https://t.co/iMRY2Fpi37 pic.twitter.com/jrZGEcMIpw
दिल्ली की राउज एवेँन्यू कोर्ट में एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत की अदालत में केस पर सुनवाई हुई है। कोर्ट ने बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ सात धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उनसे पूछा कि क्या आप अपनी गलती मानते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि गलती मानने का कोई सवाल ही नहीं, जब गलती की ही नहीं तो मानना क्यों। इसके साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों से भी साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास पक्के सबूत हैं। हम मुकदमे का सामना करेंगे।

Woman Wrestler Case : पूर्व सहायक सचिव ने भी खुद को बताया बेकसूर
इस मामले में अन्य आरोपी कुश्ती संघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर ने भी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया। उन्होंने कहा कि ये सब झूठ है, उनके पास सबूत हैं। उन्होंने कभी भी घर पर भी नहीं बुलाया है, कभी डांटा-धमकाया भी नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर ने सभी आरोप से इनकार कर दिया है, वह मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हो गए हैं। अब इनके खिलाफ काेर्ट में ट्रायल शुरु होगा।

Woman Wrestler Case : एक जून को होगी मामले की सुनवाई

वहीं, इसी मामले में बृज भूषण शरण सिंह के वकील ने विदेश यात्रा से जुड़े दस्तावेज और सीडीआर की मांग करते हुए कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। वकील ने तर्क दिया कि विदेश में जिस होटल में खिलाड़ी रूके हुए थे, वहां वह रुके ही नहीं। दिल्ली कार्यालय की घटनाओं की बात है तो मैं दिल्ली में था ही नहीं। इस याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। इस मामले में अब 1 जून को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।










