Uttar Pradesh: भारत-नेपाल सीमा पर तनाव: एसएसबी अधिकारियों पर ग्रामीणों ने किया हमला, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

Uttar Pradesh: इंडो-नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी ने मुखबिर की सूचना पर बार्डर के किनारे हिम्मतपुर घाट पर एसएसबी के अधिकारियों ने सिविल ड्रेस में एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया इसी दौरान युवक चिल्लाने लगा जिसकी आवाज सुनकर पास ही गावँ से काफी संख्या में ग्रामीण व महिलाये आ गई और सादी वर्दी में एसएसबी के अधिकारियों को घेर लिया व मारो मारो चिल्लाने लगे जिसपर नेपाल के ग्रामीणों ने आकर घेर लिया और पकड़े गए युवक को छुड़ा लिया इसी दौरान नेपाल के पुलिस जवान आ गए (Uttar Pradesh) और एसएसबी के अधिकारियों को वहा से निकाल दिया लेकिन नेपाल के ग्रामीणों ने दौड़ाकर मारपीट की अपने को घिरता देख भागने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Uttar Pradesh: दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक कर मामले को सुलझाया

इस घटना के बाद दोनों देशों के सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने बैठक कर मामले को सुलझा लिया। बैठक में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया।

यह घटना सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है

यह घटना सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। यह भी चिंता का विषय है कि ग्रामीणों ने एसएसबी अधिकारियों पर हमला क्यों किया।

यह घटना दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रभावित कर सकती है

यह घटना भारत और नेपाल के बीच संबंधों को भी प्रभावित कर सकती है। दोनों देशों को इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

रिपोर्ट-चंद्र मोहन

https://youtu.be/RHx1KWhfhAg?si=apeSraj30hkBqd2d

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें