Lok sabha Election Result 2024 : यूपी के इन लोकसभा सीटों पर भाजपा की बड़ी हार ,जानिए कौन कहाँ से हारा ?

Loksabha Election Result 2024: यूपी के इन लोकसभा सीटों पर भाजपा की बड़ी हार ,जानिए कौन कहाँ से हारा
Facebook
X
WhatsApp

Lok sabha Election Result 2024 : यूपी के 80 लोकसभा सीटों पर गिनती जारी है। जिसमें 37 सीटों पर सपा 33 सीटों पर भाजपा और 7 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रहे हैं। जबकि तीन सीटों पर अपना दल (सोनेलाल), आरएलडी और भीम आर्मी सेना आगे चल रहे हैं। फिलहाल फाइनल रिजल्ट शाम तक आने की उम्मीद है। हम आपको प्रदेश के चर्चित लोकसभा सीटों के बारे में बता रहे हैं जहां से भाजपा 25,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रही है।

Lok sabha Election Result 2024 : अमेठी लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस का दबदबा बरकरार

image 54


अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 60,206 वोटों से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बसपा उम्मीदवार नन्हें सिंह चौहान तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वोटों की गिनती जारी है। गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने मतगणना को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कई बैठकें कीं और अपने कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी के साथ मतगणना स्थल पर डटे रहने के निर्देश दिए हैं। यहां कांग्रेस के किशोरी लाल का मुकाबला भाजपा की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से है।

बता दें कि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विकास की दावा करतीं हैं। लेकिन उनका दावा है कि राहुल गांधी के कार्यकाल में यहां कोई विकास नहीं हुआ था। लेकिन उनके सारे दावों का यहां कि जनता ने बेबुनियाद साबित कर दिया है। अमेठी में स्मृति ईरानी के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह कई चुनावी जनसभा और रैली की थी। लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। वहीं कांग्रेस के पक्ष में प्रियंका गांधी वाड्रा ने 10 दिन तक रायबरेली में रहकर चुनावी माहौल तैयार किया, जिसका असर पड़ोस के अमेठी लोकसभा सीट पर भी देखने को मिला। वहीं अखिलेश यादव ने भी यहां चुनावी जनसभा करके राहुल गांधी के पक्ष में माहौल तैयार किया था।

Lok sabha Election Result 2024: मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर भाजपा के कौशल किशोर पीछे


लखनऊ की दूसरी लोकसभा सीट मोहनलालगंज से सपा उम्मीदवार आरके चौधरी 58756 वोट से भाजपा के केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बसपा के उम्मीदवार राजेश कुमार तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। अब तक यहां 4,88,692 वोटों की गिनती हो चुकी है।

भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वे जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन इस बार उनके राह मुश्किल लग रहे हैं। क्षेत्र में उनके खिलाफ चल रहे एंटी इनकंबेंसी और एक विशेष जाति को बढ़ावा देने का आरोप उनपर लगते रहे हैं। साथ ही हाल ही में हुए उनके बेटे का विवाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। यही कारण है कि मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के लोगों में उनके खिलाफ आक्रोश है।

image 55

Lok sabha Election Result 2024: आजमगढ लोकसभा सीट पर सपा के धर्मेंद्र यादव आगे


आजमगढ लोकसभा सीट पर सपा के धर्मेंद्र यादव 84,353 वोटों से दिनेश लाल यादव “निरहुआ” पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बसपा उम्मीदवार मशहोद सबीहा अंसारी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। यहां 31 राउंड काउंटिंग के बाद उम्मीदवार के जीत की घोषणा होगी। यहां से दिनेश लाल यादव “निरहुआ” ने उपचुनाव 2022 में जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को उम्मीदवार के रूप में उतारा था। लेकिन इस बार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सपा के साथ हैं। इसके अलावा इस सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद रह चुके हैं।

image 56

Lok sabha Election Result 2024 : बाराबंकी लोकसभा सीट कांग्रेस के तनुज पूनिया आगे

image 57


बाराबंकी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के तनुज पूनिया ने 1,41,355 वोटों से एकतरफा बढ़त बना रखी है। भाजपा की राजरानी रावत को वापसी की उम्‍मीद मुश्किल लग रही है। जबकि बसपा के शिव कुमार दोहारे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। यहां 33 राउंड की मतगणना के बाद उम्मीदवार के की घोषणा होगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में बाराबंकी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार उपेंद्र रावत ने 5,35,917 वोट पाकर 110,140 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। जबकि गठबंधन उम्मीदवार सपा के राम सागर रावत 4,25,777 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया 1,59,611 मत के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस बार वर्तमान सांसद उपेंद्र रावत का वीडियो वायरल होने के बाद यहां का चुनावी माहौल बदल गया था। जिसका फायदा कांग्रेस को होता दिख रहा है।

https://www.youtube.com/live/s2cz96nhpAk?si=RMCCqj2quxZSMOxq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें