Draupadi Murmu Played Badminto: राष्ट्रपति मुर्मु और साइना नेहवाल के बीच हुआ बैडमिंटन मुकाबला, प्रेसिडेंट का खेल देखकर हैरान रह गईं ओलंपिक मेडल विजेता

Facebook
X
WhatsApp

Draupadi Murmu Played Badminto: राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने बुधवार को ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दोनों ने बैडमिंटन खेला। 66 वर्षीय दौपदी मुर्मु ने खेल के दौरान कई बेहतरीन शॉट लगाए।

उन्होंने स्मैश शॉट भी लगाए। उनकी कौशल को देखकर साइना नेहवाल भी हैरान रह गईं। (Draupadi Murmu Played Badminto) दोनों के बीच बैडमिंटन मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राष्ट्रपति भवन के एक्स हैंडल पर खेल की कुछ तस्वीरों पर शेयर की गई। वहीं, एक पोस्ट में लिखा गया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। (Draupadi Murmu Played Badminto) राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

image 153

पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के भाग के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।

image 154

Draupadi Murmu Played Badminto: ये मेरे लिए सम्मान की बात…

साइना नेहवाल ने भी राष्ट्रपति के साथ खेलने के लिए मिले मौके पर खुशी जाहिर की। (Draupadi Murmu Played Badminto) उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह मेरे जीवन का कितना यादगार दिन है। मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

https://youtu.be/9R9oEsP3qoY?si=XatZVeINsJm9XhPB

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें