Sonbhadra: राम-भरत का मिलन देख लीला प्रेमियों की आंखें हुई नम

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra

रेणुकूट। हिण्डाल्को रामलीला परिषद् द्वारा हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर आयोजित हो रही रामलीला के पांचवें दिन चित्रकूट में भरत मिलाप, श्रीराम का पंचवटी प्रवास, शूर्पनखा नासिका भंग आदि लीलाओं का सजीवता से मंचन किया गया। (Sonbhadra) लीलाओं में भरतजी अयोध्यावासियों के साथ वन में जाते हैं तो इन्हें निषादराज मिलते हैं जो भरतजी के साथ इतने बड़े जनसमूह को देख कर सोचते है कि हो न हो भरतजी श्रीराम को मारने जा रहे है लेकिन भरतजी से मिलने पर उन्हें सत्यता का पता चलता है और वे भरतजी को रास्ता बताते हुए श्रीराम के पास चित्रकूट पहुंचा देते हैं। चित्रकूट में भरतजी और श्रीरामजी का मार्मिक मिलन होता है जिसे देखकर लीला प्रेमियों की आंखें भर आती हैं।

भरतजी श्रीराम से अयोध्या लौट चलने की विनती करते हैं लेकिन अपने पिता को दिए वचनों का पालन करते हुए भरतजी को अपनी खड़ाऊ देते हैं जिन्हें लेकर भरतजी अयोध्या लौट जाते हैं। अगले दृश्य में एक सुन्दर नारी का रूप धर कर रावण की बहन शूर्पनखा श्रीराम से विवाह करने को कहती हैं। (Sonbhadra) श्रीराम के विवाहित होने के कारण शूर्पनखा लक्ष्मणजी से विवाह करने के लिए अड़ जाती हैं और क्रोध में लक्ष्मणजी शूर्पनखा की नाक काट लेते हैं। शूर्पनखा की कटी नाक देख कर लीला प्रेमी हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं। कटी नाक लेकर शूर्पनखा भाई रावण के दरबार में पहुंचती हैं जिसे देखकर रावण अत्यंत क्रोधित हो जाता है और सीता हरण के लिए अपने मायावी मामा मारीच के साथ प्रस्थान कर जाते है।

WhatsApp Image 2024 10 08 at 2.41.36 PM 1

इसी के साथ पांचवें दिन की लीलाओं का समापन होता है। इससे पूर्व ने हिण्डाल्को के मुखिया एवं रामलीला के मुख्य अतिथि – श्री एन. नागेश ने सपत्नी गणेश पूजन कर पांचवें दिन की लीलाओं का शुभारंभ किया। (Sonbhadra) उन्होंने दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामायण के सभी पात्रों से कुछ न कुछ सीखने वाला है वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अमल में लाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इस मौके पर संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह, पीआर हेड यशवंत कुमार, ईआर हेड- अजय सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/tKLYubHKlMo?si=1dtPFOqHj3TajY_z

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें