lucknow university : शादी में खाने से टोका ,तो लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने की बमबाजी और मारपीट, कई घायल

Lucknow News : शादी में खाने से टोका ,तो लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने की बमबाजी और मारपीट, कई घायल
Facebook
X
WhatsApp

lucknow university : राजधानी लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र के रामाधीन सिंह कॉलेज मैदान ग्राउंड में देर रात लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर हंगामा और बवाल किया। आरोप है कि कॉलेज मैदान में शादी का कार्यक्रम होना था। विवि के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने यहां जबरन घुसकर महिलाओं से अभद्रता कर दी। जब उन्हें रोका गया तो वह वापस गए और बड़ी संख्या में हॉस्टल को छात्रों को बुलाकर ले आए।

इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर जमकर तोड़फोड़, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता कर दी। पीड़ितों ने लूट के आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी छात्रों ने पथराव के साथ ही बमबाजी भी की है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

lucknow university : जबरन बारात में घुसने का आरोप

दूल्हे के चाचा ऋषभ ने कहा कि उनके भतीजे की बारात रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आनी थी। करीब 500 मीटर पहले बाराती नाचते गाते हुए ग्राउंड की तरफ बढ़ रहे थे। इस बीच हॉस्टल के लड़के जबरन बारात में घुसे और नाचने लगे। उन्हें रोका गया तो वह माने नहीं इस बीच उन्होंने जबरन हंगामा भी किया साथ ही महिलाओं से अभद्रता भी की। हम लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मौके से चले गए।

Lucknow News,मुफ्त की दावत उड़ाने शादी समारोह में घुस गए लखनऊ यूनिवर्सिटी  के छात्र, टोका तो मचाया उपद्रव, फायरिंग- बमबाजी - lucknow wedding banquet  chaos lu students ...

lucknow university : जो भी सामने आया सबको पीटा

image 10


लड़की के पिता रिंकू सोनकर ने कहा कि थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में हॉस्टल के लड़के मौके पर आ गए और उन्होंने पंडाल में मारपीट शुरू कर दी। लड़कों के सामने जो भी आया उन्होंने सबसे जमकर मारपीट की। महिलाओं बच्चों और युवतियों तक को नहीं छोड़ा। बुजुर्गों से भी मारपीट हुई। मिन्नतें करने के बावजूद महिलाओं से बदतमीजी की गई।

पीड़ितों ने लूटपाट करने का भी आरोप लगाया। साथ ही लड़की के परिवार वालों ने यह भी कहा कि मारपीट की वजह से उनके कई मेहमान भी वापस चले गए। नतीजतन खाना तक बर्बाद हो गया।

image 11

lucknow university : पुलिस ने जारी किया बयान

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल से कुछ लड़के खाना खाने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान आपस में कहासुनी और वाद-विवाद हुआ। इसके बाद उक्त लड़के वापस हॉस्टल गए और अन्य लड़कों को बुलाकर शादी समारोह में लौटकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर मध्य जोन की पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों की डॉक्टरी कराई जा रही है और अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

https://youtu.be/zFjnrD86KuM?si=x5zIJESksZgn2Zd_

पुलिस ने जारी किया बयान


एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल से कुछ लड़के खाना खाने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान आपस में कहासुनी और वाद-विवाद हुआ। इसके बाद उक्त लड़के वापस हॉस्टल गए और अन्य लड़कों को बुलाकर शादी समारोह में लौटकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर मध्य जोन की पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों की डॉक्टरी कराई जा रही है और अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें