Allu Arjun Lookalike In Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दिखा पुष्पा का स्वैग, अल्लू अर्जुन के डायलॉग सुनकर पुलिस अफसर भी हो गए खुश

Facebook
X
WhatsApp

Allu Arjun Lookalike In Mahakumbh 2025: भारत में फिल्मों के दीवाने जितने हैं. उसने शायद दुनिया के किसी देश में नहीं होंगे. खासतौर कुछ सुपरस्टार्स की तो भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इनमें साउथ की सुपरस्टार ज्यादा है. थलाइवा रजनीकांत से शुरू हुआ यह सिलसिला मेगा स्टार अल्लू अर्जुन तक आ पहुंच चुका है. हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 यानी पुष्पा द रूल रिलीज. जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी.

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का गेटअप और डाॅयलाॅग दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे. हाल ही में प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में एक शख्स बिल्कुल अल्लू अर्जुन के पुष्पा वाले गेट अप में नजर आया. (Allu Arjun Lookalike In Mahakumbh 2025) इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन की तरह दिखने वाले उनके इस डुप्लीकेट ने जब पुलिस वालों के सामने ‘झुकेगा नहीं साला’ सुनाया तो उनका भी मुंह खुला का खुला रहेगा. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है अल्लू अर्जुन के डुप्लीकेट का यह वीडियो.

image 43

Allu Arjun Lookalike In Mahakumbh 2025: पुलिस के समाने अल्लू अर्जुन के डुप्लीकेट ने कहा ‘झुकेगा नहीं साला’

मेगास्टार अल्लू अर्जुन की एक्टिंग का डंका बज रहा है. पुष्पा द राइज और पुष्प द रूल मूवी में उनकी एक्टिंग बड़ी जानदार रही है. (Allu Arjun Lookalike In Mahakumbh 2025) और उनके गेटअप ने सभी को अपना दीवाना बना लिया. और फिर वह डायलॉग ‘झुकेगा नहीं साला’ तो इतना वायरल हुआ कि बच्चे बच्चे की जुबान पर छा गया. हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में अल्लू अर्जुन के पुष्पा किरदार से प्रभावित होकर एक शख्स ने भी उन्हीं की तरह अपना लुक बना लिया.

image 44

अल्लू अर्जुन की तरह ही गले में सोने की चेन, हाथों में अंगूठियां बढ़ी हुई दाढ़ी और आंखों में चश्मा लगाकर एक शख्स जब प्रयागराज में मौजूद पुलिस के सामने पहुंचा. तो एक बार को तो पुलिस भी हैरान रह गई कहीं सच मालूम अर्जुन तो नहीं आ गया. (Allu Arjun Lookalike In Mahakumbh 2025) इसके बाद अल्लू अर्जुन के इस डुप्लीकेट ने पुलिस के सामने ‘झुकेगा नहीं साला’ डायलॉग बोला सुनकर पुलिस वाले भी हंसे बिना नहीं रह सके. खूब वायरल हो रहा है वीडियो.

image 45

लोगों ने भी खूब लिये मजे

अल्लू अर्जुन की तरह दिखने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @santlalmaurya55 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है. इसके बाद इस वीडियो को शेयर करते हुए और भी लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा है ‘बस 19-20 का ही फर्क है.’ तो एक और यूजर ने इस वीडियो को लेकर कहा है ‘पालिका बाजार से खरीदा गया अल्लू अर्जुन.’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें