Mahakumbh: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, दमकल की दर्जनभर गाड़ियां मौजूद, भेजी गईं एंबुलेंस

Facebook
X
WhatsApp

Mahakumbh: प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है. यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी है. (Mahakumbh) दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

आग लगने की यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है. (Mahakumbh) फायर ब्रिगेड आग बुझाने में मुस्तैदी से जुटा हुआ था. अभी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है.

image 48

आग में जाल एवं माल की किसी तरह की हानि नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है.

इससे पहले 30 जनवरी को महाकुंभ के सेक्टर-22 में भी कई पंडालों में आग लग गई थी. इस आग में 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे. बता दें कि इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. महाकुंभ मेले के सेक्टर 2 में दो कारों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था. (Mahakumbh) हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था.

image 50

वहीं, 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जब एक शिविर में रखे घास-फूस में आग लग गई थी. इस घटना में करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे. हालांकि, फायर ब्रिगेडकर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी.

https://youtu.be/ODpQwhorhm0?si=cb8WSR1PqxGYmhq2

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें