Rajasthan News: होटल में हंगामे के बाद IIT बाबा अभय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, बरामद हुआ मादक पदार्थ

Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने रविवार को IIT बाबा अभय सिंह को डिटेन किया। बाबा की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल में छापा मारा और उन्हें हिरासत में लिया।शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। शिप्रापथ थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाबा को हिरासत में लिया। (Rajasthan News) तलाशी के दौरान बाबा के पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा बेहद कम थी, जिसके चलते इसे बेलेवल ऑफेंस माना गया। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया और थाने लौट आई।

image 29

Rajasthan News: सोशल मीडिया पर दी धमकी

पुलिस कार्रवाई के बाद अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

image 30

बाबा ने वीडियो पुलिस पर आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस ने लाइव करने के लिए मना कर रही है। पुलिस वीडियो नहीं बनाने दे रही है। सामान पूरा पैक कर लिया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। मेरी मदद कोई नहीं कर रहा है। मैं किसी और देश में जाकर रह लूंगा।

https://youtu.be/4dVcQSoRexc?si=ck5kzLHYNBWjKvWG

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें