Aligarh News: रिश्तेदारी से लौट रहे नोएडा के ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

Aligarh News: छर्रा थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। गाँव सिहावली के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छर्रा क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है। कि मृतक नोएडा में ड्राइवर की नौकरी करता था और वह रिश्तेदारी से लौटकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सिहावली गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

Also Read –Hanuman Ansh Release Date: भारत में सफलता के बाद ‘हनुमान अंश’ की ग्लोबल रिलीज की तैयारी

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read –Air India Express plane: वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express में हड़कंप! हवा में अचानक बजा अलार्म…लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

उधर, युवक की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है। कि वह कुछ दिन पहले ही नोएडा से घर आया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें