Allu Arjun Birthday: साउथ सिनेमा के सबसे फेमस सुपरस्टार में से एक अल्लू अर्जुन आज अपना 44वॉ (Allu Arjun Age) जन्मदिन मना रहे हैं। बता दे कि अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 में मद्रास (तमिलनाडु) में हुआ है। Allu Arjun साउथ के सबसे प्रसिद्ध परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके परिवार में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार शामिल है। Allu Arjun ने भी अपनी अब एक अलग पहचान बना ली है। पुष्पा फिल्म के माध्यम से अल्लू अर्जुन को पसंद करने वाले देश-विदेश हर एक जगह देखने को मिलने जाएंगे। पुष्पा के माध्यम से ही अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दी है। आने वाले दिनों में अल्लू अर्जुन कई सारे अन्य प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में एटली के साथ उनकी आने वाली फिल्म है। जिसके टाइटल पर से पर्दा Allu Arjun के जन्मदिन के अवसर पर उठेगा।
Also Read –Aligarh News: रतनपुर में स्कूल का खस्ता रास्ता, कीचड़ से जूझते बच्चे-शिक्षक, हादसे का बढ़ा खतरा
Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन किस धर्म को मानते हैं
अल्लू अर्जुन जन्म और धर्म दोनों से हिंदू हैं। तेलुगु परिवार में जन्मे अल्लू अर्जुन अक्सर हिंदू परंपराओं में भाग लेते हैं।
अल्लू अर्जुन परिवार
अल्लू अर्जुन के पिता तेलुगु फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद और उनकी माँ निर्मला हैं। दोनों ही हिंदू धर्म को मानते हैं। इनका संबंध आंध्रप्रदेश से है। अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगैया एक प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे। अल्लू अर्जुन के दो भाई हैं। अल्लू वेंकटेस और अल्लू सीरिष अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी संग विवाह किया है। जिनसे इनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी है।
Also Read –Ramayana Third Glimpse: रामायण के टीजर के बाद अगला लुक जारी होगा कब, चल गया पता
अल्लू अर्जुन हिंदू धर्म से आते हैं। अल्लू उपनाम है, तो वहीं अर्जुन उनका नाम है। अल्लू अर्जुन कापू समुदाय से हैं। अल्लू अर्जुन जब दुबई गए थे। तब उन्होंने वहाँ पर हिंदू मंदिर में दर्शन भी किया था।
अल्लू का मतलब क्या होगा है
अल्लू मुख्य रूप से दक्षिण भारत (तेलुगु भाषी) में एक प्रसिद्ध उपनाम है। तो वहीं अल्लू का मतलब ‘स्टाइलिश स्टार’ माना जाता है, जो ऊर्जावान, स्वतंत्र और मजबूत इच्छाशक्ति वाले व्यक्तित्व को दर्शाता है।
अल्लू अर्जुन निक नेम
अल्लू अर्जुन का रियल नेम अल्लू अर्जुन ही है। तो वहीं इनका निक नेम बनी, स्टाइलिश स्टार, मल्लू अर्जुन है। जोकि उनके फैंस और परिवार द्वारा दिया गया है।
अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म
अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म गंगोत्री थी। जोकि 2003 में रिलीज हुई थी। लेकिन अल्लू अर्जुन को सफलता 2004 में आर्या फिल्म के माध्यम से मिली थी।















