Ambedkar Nagar: अंबेडकरनगर मामले को लेकर एंटीरोमियो टीम के 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, छात्रा की हुई थी मौत

Facebook
X
WhatsApp

Ambedkar Nagar: अंबेडकरनगर में छात्रा की छेड़छाड़ के चलते मौत हुई थी, इस मामले में एंटी रोमियो टीम पर गाज गिरी है. छात्रा से छेड़खानी के दौरान दुपट्टा खींचने और बाइक से रौंदने के मामले में एंटीरोमियो टीम लाइन हाजिर कर दी गई है. एंटीरोमियो टीम के 5 पुलिस कर्मियों पर यह एक्शन हुआ है, इस मामले में एसओ पहले ही निलंबित हो चुके हैं.

इस मामले को लेकर थाना हंसवर से एंटीरोमियो टीम में लगे पुलिस कर्मियों पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई हुई है. जिसमें 1 एसआई 2 पुरुष और 2 महिला पुलिस कर्मियों पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है. बता दें कि 15 सितंबर को थाना हंसवर के हीरापुर बाजार में स्कूल से लौट रही छात्रा की छेड़खानी के दौरान मौत हुई थी.

अंबेडकरनगर में युवती का दुपट्टा खींचने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जब पुलिस कोर्ट में पेश करने से पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी तो उन्होंने राइफल छीनकर भागने की कोशिश की थी. इसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच झड़प हो गई थी. आरोपियों ने पुलिस की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की थी, इसके बाद झड़प में तीनों आरोपियों में से दो के पैर में गोली लगी थी.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा के घरवालों ने शिकायत दी. पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद बाकी कार्रवाई साक्ष्य संकलन के आधार पर की जाएगी. वहीं पुलिस ने कहा कि शनिवार को कुछ युवकों ने साइकिल से जा रही एक युवती का शोहदों ने दुपट्टा खींचा. इस दौरान वह गिर पड़ी और मौके पर दूसरी गाड़ी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

https://youtu.be/wXb7S1oJVlg?si=iMhRD73Myy1abuDC

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56457

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें