Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार को एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 9 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप का आरोप किशोरी का चचेरा मामा बताया जा रहा है। अधिक खून बहने की वजह से किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 9, 2023
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात को गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसका चचेरा मामा आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
Amethi News: किशोरी को घर छोड़कर भाग गया
दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक किशोरी को घर छोड़कर भाग गया। सुबह किशोरी की मां ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने बच्ची की स्थिति देखकर उसे राजधानी लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया।
जहां किशोरी जीवन-मौत से संघर्ष कर रही है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को कड़ी सजा देने की मांग की है।









