Animal: मैनुफैक्चर्ड इन बैंगलोर असेम्बल्ड इन महाराष्ट्र, ये है 100% मेड इन इंडिया बाइक

Facebook
X
WhatsApp

रणबीर की फिल्म Animal ने थिएटर्स में गदर काट रखा है. आगे की जानकारी तो ही पढ़ें अगर आपने फिल्म देख रखी है, वरना ये आपके लिए स्पॉइलर हो सकता है. फिल्म में एक सीन में जब रणविजय बलवीर सिंह के घर उन्हें मारने के लिए गुंडे घुस जाते हैं, तब जबरदस्त फायरिंग सीन आता है. इस सीन में एक फाइटर मशीन गन भी नजर आती है.

इस मशीन गन के साथ आए डायलॉग पर भी खूब तालियां बजाई गईं, जो है- ‘ Imagined in Delhi, Manufactured in Banglore, Assembled in Maharashtra, 100% made in India, ATMANIRBHAR BHARAT’. इसका मतलब इस बाइक के बारे में दिल्ली में प्लान तैयार किया गया, बैंगलोर में इसे मैनुफैक्चर किया गया और इसकी असेम्बलिंग हुई महाराष्ट्र में. यानी 100 फीसदी मेड इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत. (Animal) फिल्म के सबसे ज्यादा मारकाट वाले सीन में से एक में इस मशीन गन का इस्तेमाल किया गया है. इसे चलाने के लिए रणबीर कपूर को भी ट्रेनिंग लेनी पड़ी है.

image 120

Animal: VFX नहीं असली बाइक

अगर आप सोच रहे हैं कि ये वॉर मशीन गन VFX का कमाल है तो ऐसा नहीं है, ये बाइक पूरी तरह से असली है और इसे बनाने में 4 महीने का समय लगा है. ये 500 किलोग्राम की बाइक है, जो पूरी तरह से मैन मेड है. (Animal) ये मशीन आर्ट डायरेक्टर सुरेश सेल्वाराजन की टीम ने बनाई है, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मेहनत लगी है. इस बाइक को 18 मिनट के सीन में इस्तेमाल किया गया है.

मेड इन इंडिया बाइक

इसे प्योर स्टील से बनाया गया है. ये तीन पहियों वाली बाइक है, जिसमें अलग-अलग हिस्से फिट किए गए हैं. (Animal) साथ ही इस बाइक में विंड शील्ड भी लगाई गई है, जिसे फिल्म में बुलेट सेफ्टी शील्ड के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. इसमें छोटे-बड़े कुल 3 रोटेटिंग बैरल हैं, फिल्म में इनसे गोलियां निकलती देखी जा सकती हैं. असल में इसे मुंबई के अंधेरी में ही बनाया गया है. इस मशीन के सारे पार्ट्स ठीक तरीके से काम करते हैं. हालांकि असल में इससे गोलियां नहीं निकलती हैं. साथ ही इसे दूसरी बाइक्स की तरह ड्राइव भी किया जा सकता है. इस बाइक को बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

image 121
https://youtu.be/ETj5XRCJxmU?si=XIZzYQeJU8ShAnHk

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें