Chandauli: चंदौली में 26 नवीन चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली जनपद के जनप्रतिनिधि गणों (मा० सांसद व विधायक), मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी के उपस्थिति में जनपद के 26 नवीन चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने संबंधी कार्यकम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2025 08 28 at 10.47.58 AM

कार्यकम का शुभारम्भ करते हुए सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, द्वारा मा० सांसद श्रीमती दर्शना सिंह, मा० सांसद श्रीमती साधना सिंह, मा० विधायक मुगलसराय श्री रमेश जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। Chandauli) इसके पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राज कपूर द्वारा मा० विधायक चकिया के प्रतिनिधि एवं मा० विधायक सैयदराजा प्रतिनिधि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी चहनियों द्वारा मा० जनप्रतिनिधि गणों के समक्ष जनपद से नवीन चयनित मुख्य सेविकाओं के संबंध में परिचय दिया गया तथा विभाग में इनके कार्य एवं दायित्व के संबंध में अवगत कराया गया। मा० सांसद श्रीमती दर्शना सिंह, मा० सांसद श्रीमती साधना सिंह, मा० विधायक पं०दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय श्री रमेश जायसवाल एवं जनपद के अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में नवीन चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मा० सांसदों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार के क्षेत्र में की गयी नियुक्ति में अपनायी गयी सुचिता व पारदर्शिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों एवं महिलाओं के समग्र विकास हेतु पोषण कार्यक्रम हेतु वाल विकास विभाग के कार्यों एवं दायित्वों को सम्बोधित कर सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के जिम्मेदारियों को अवगत कराया गया। (Chandauli) विभाग में नवीन चयनित मुख्य सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए विभाग के कार्यक्रमों एवं योजनाओं हेतु उनके दायित्वों के संबंध में अवगत कराया गया, साथ ही आ‌ह्वान किया गया कि आपके कुशल नेतृत्व में बच्चों एवं महिलाओं के पोषण में सुधार होने से उनके जीवन के सभी क्षेत्रों में समग्र विकास होगा।

WhatsApp Image 2025 08 28 at 10.47.58 AM 1

ये भी पढ़ें –Chandauli: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन चेकिंग अभियान में 147 चालान

उक्त कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण (मा० सांसद व विधायक) के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदय, जिला कार्यकम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त लिपिक उपस्थित रहे। (Chandauli) अन्त में जिला कार्यकम अधिकारी द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधिगण (मा० सांसद व विधायक) व मुख्य विकास अधिकारी महोदय, की उपस्थिति हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये भी पढ़ें –Kerala News: ‘शिर्क हो जाएगा… ‘ टीचर ने मुस्लिम बच्चों को ओणम उत्सव में आने से रोका, FIR दर्ज, नौकरी गई

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें