Jammu And Kashmir: ईद की छुट्टी पर घर कुलगाम आया सेना का जवान लापता, कार में मिले खून के धब्बे, तलाशी अभियान जारी

Facebook
X
WhatsApp

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से सेना का जवान लापता हो गया है। सेना का जवान ईद के त्योहार पर छुट्टी लेकर घर आया था। शाम के समय वह घर से अपनी गाड़ी से सामान खरीदने के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता है। उसकी तलाश में सेना और पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, जो जवान लापता है, उसकी पहचान जावेद अहमद वानी (Jammu And Kashmir) पुत्र मोहम्मद अय्यूब वानी के रूप में हुई है। वह कुलगाम के अश्थल का निवासी है। जावेद की इस समय पोस्टिंग लेह (लद्दाख) में थी। ईद-उल अजहा पर छुट्टी लेकर आया हुआ था।

ईद के बाद से ही वह अपने घर पर था। शनिवार की रात करीब आठ बजे से वह लापता है। परिजनों ने बताया कि वह खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए चावलगाम गया था, वह अपनी ऑल्टो कार से निकला था।
जब जवान घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान जावेद की अवलॉक गाड़ी कुलगाम के पास ही प्रानहाल में ही मिली। गाड़ी में उसकी एक जोड़ी चप्पल और कुछ खून की बूंदें मिली हैं। सेना के जवान की तलाशी के लिए सेना और पुलिस संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं।

https://youtu.be/mOA2ih8W934

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53588

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें