Bahraich News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार (Bahraich News) पर जमकर हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के सवाल पर कहा कि ये सरकार खुद पर्चा लीक कराती है क्योंकि इन्हें नौकरी नहीं देनी है। सबसे ज्यादा परीक्षाएं इसी सरकार में लीक हुई हैं।
दिल्ली में आज यूपी बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक, हो सकते हैं बड़े फैसले. #india24x7livetv #NewsUpdate #delhi #UttarPradesh #BhartiyaJantaParty pic.twitter.com/KdE6W6B9Ln
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 24, 2024
उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ भाषण देते हैं। इनका भाषण भारत माता की जय से शुरू होता है और उसी से खत्म होता है। मंदिर हम भी बनवा रहें हैं, शालिग्राम जी हम लेकर आए हैं, राम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई दल नहीं ये एक गिरोह है।
Bahraich News: जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कल राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। इस सरकार में सभी परेशान हैं, नौजवानों पर व किसानों पर आसूं गैस के गोले दागे जा रहे हैं, लाठिया चलाई जा रही हैं, किसान मारे जा रहें हैं, वो कहते राष्ट्रवादी, राष्ट्र प्रेमी हैं। ये राष्ट्र प्रेमी हैं जो नौजवानों किसानों का उत्पीड़न कर रहें हैं।
मंदिर हम भी बनवा रहें हैं, शालिग्राम जी हम लेकर आए हैं, राम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई दल नहीं ये एक गिरोह है। अखिलेश यादव शनिवार को जिले में सपा सरकार में मंत्री रहे यासर शाह के घर उनकी मां पूर्व सांसद रुआब सईदा के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।










