Bajrang Dal: बजरंग दल कार्यकर्ता के सिर में मारी 3 गोली, मौके पर ही मौत, CCTV फुटेज में भागते दिखे 2 युवक

Facebook
X
WhatsApp

Bajrang Dal: झीलों के शहर उदयपुर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के पदाधिकारी राजू परमार की सरेआम हत्‍या कर दी गई. हमलावरों ने उनके सिर में बेहद करीब से 3 गोली मारी. इससे राजू परमार की मौके पर ही मौत हो गई. दिल दहला देने वाली इस घटना को सोमवार शाम को अंजाम दिया गया. हत्‍याकांड के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. (Bajrang Dal) बताया जाता है कि राजू परमार अंबामाता थाना क्षेत्र के निवासी थे और जमीनों से जुड़े मामलों को लेकर विवादित भी रहे थे. माना जा रहा है कि जमीन से जुड़े विवाद के चलते ही राजू परमार की हत्‍या की गई.

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम अंबामाता थाना इलाके के रामपुरा चौराहे के समीप एकलिंग नाथ गार्डन के पास राजू परमार को दुकान से बाहर बुलाया गया और बहुत ही नजदीक से उनके सिर में ताबड़तोड़ 3 गोली मार दी गई. घटना के बाद मौके पर हर तरफ खून बिखर गए. मौके पर मौजूद परिजन और अन्य व्यक्तियों ने राजू को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए. काफी समझाइश के बाद शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया जा सका.

2 68
Bajrang Dal: बजरंग दल कार्यकर्ता के सिर में मारी 3 गोली, मौके पर ही मौत, CCTV फुटेज में भागते दिखे 2 युवक

 

भागते दिखे 2 युवक

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर, डीएसपी l, थाना अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए. सीसीटीवी फुटेज में दो युवक पैदल भागते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे में प्राथमिक तौर पर पुलिस को इन्हीं लोगों पर हत्‍याकांड को अंजाम देने का अंदेशा है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

हत्‍या की जिम्‍मेदारी

इसी बीच प्रीतम सिंह नाम के एक युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर हत्‍याकांड को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. इस फेसबुक पोस्‍ट में प्रीतम ने राजू परमार की हत्या की जिम्मेदारी ली है. प्रीतम सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि राजू परमार उनके मामा की करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन हड़पना चाहता था, इसीलिए उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44710

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें