रिपोर्ट- सुरेश हनवंत सिंह
राजस्थान बारवा बजरंग सेना के राष्ट्रीय सचिव विजय शर्मा ने बताया कि बजरंग सेना द्वारा सहसपुर प्राचीन शिव मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। (Rajasthan) बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 मई से केदारनाथ धाम में 41 दिवसीय निःशुल्क चाय, नाश्ता और भोजन प्रसादी भंडारे के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
Also Read –Barabanki: देवा नहर के पास बोलेरो ने मारी टक्कर, बाइक सवार लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और केदारनाथ धाम में सेवा कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जयपुर से पधारे बजरंग सेना के संस्थापक पंडित अशोक शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश केदारखंडी, प्रदेश संयोजक विशाल नोटियाल, राष्ट्रीय गौरक्षा दल मंत्री सुमित गुप्ता, जिला प्रभारी रणजीत सिंह गुनियाल, सुनील जोशी, आशीष सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष शिवम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अक्षय त्यागी, जिला सदस्य अर्णव सैनी, ब्लॉक प्रभारी मयंक बंसल, ब्लॉक सदस्य कार्तिक त्यागी, ज्योति बडोनी, नभ बंसल सहित बालेश डबराल और बजरंग सेना के अन्य सम्मानित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Also Read –Adah Sharma On Allu Arjun: क्या Allu Arjun के साथ काम करना मुश्किल ? इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा














