रिपोर्ट -मनोज कुमार
Barabanki: बाराबंकी में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें व्हाट्सएप पर भेजी गई APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को आंशिक राहत दिलाई और 2,70,000 रुपये वापस कराए।
मामले के अनुसार, आवेदक रामकौशल पुत्र रामलखन निवासी ग्राम मुरादाबाद थाना देवा, जनपद बाराबंकी ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी। (Barabanki) फाइल डाउनलोड करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए गए।
शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी संगम कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्रवाई की। (Barabanki) साइबर टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर 2,70,000 रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।
Also Read –Rajasthan: केदारनाथ में 41 दिवसीय निःशुल्क भंडारे को लेकर बजरंग सेना की बैठक
Barabanki: पुलिस टीम साइबर सेल/थाना-
(1)-निरीक्षक श्री बृजेश कुमार यादव, प्रभारी साइबर सेल, जनपद बाराबंकी।
(2)-निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव, प्रभारी साइबर थाना, जनपद बाराबंकी।
(3)-उ0नि0 श्री इफलाक अहमद
(4)-का0 सुधाकर भदौरिया, का0 राजन यादव, का0 अभिषेक चपराणा,
(5)- का0 पंकज यादव, का0 अंकित कुमार, का0 कपिल कुमार















