रिपोर्ट – रानू सिंह
Barabanki: रामनगर (बाराबंकी)। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोली कीरतपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की लापरवाही के चलते गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की नालियां जलभराव से बजबजा रही हैं और बदबू फैलने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
ये भी पढ़ें –Lucknow: लखनऊ डबलिन स्थित भारतीय दृतावास द्वारा असम को समर्पित पहला सांस्कतिक कार्यक्रम आयोजित
ज्ञात हो कि बाबू सिंह काका मार्ग के किनारे गांव के अंदर करीब 100 फीट लंबी नाली का निर्माण हुआ था, जो बाबादीन के घर से विपिन अवस्थी के घर तक बनी थी। (Barabanki) इस नाली से करीब 15 घरों का गंदा पानी व बरसात का पानी निकलता था। किंतु मार्ग पर बनी पुलिया का पाइप छोटा होने और बरसात में कूड़ा-कचरा भर जाने से पुलिया जाम हो गई।
नाली का पानी निकल न पाने की वजह से पूरे क्षेत्र में जलभराव हो गया है। (Barabanki) नालियों में गंदा पानी ठहरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ये भी पढ़ें –Kolkata Rain: कोलकाता में रिकॉर्डतोड़ बारिश: 5 मौतें, रेलवे और ट्रैफिक सेवाएं प्रभावित, जानें कैसा है हाल
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस स्थिति में कोई महामारी फैलती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सफाई कर्मचारी व संबंधित अधिकारियों की होगी। (Barabanki) उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि जलभराव की समस्या का समाधान हो सके।









