Lucknow: लखनऊ डबलिन स्थित भारतीय दृतावास द्वारा असम को समर्पित पहला सांस्कतिक कार्यक्रम आयोजित

Facebook
X
WhatsApp
WhatsApp Image 2025 09 23 at 10.57.00 AM

Lucknow: भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधता में एकता और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना से प्रेरित होकर, डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने आयरलैंड में पहली बार असम राज्य को समर्पित एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। यह आयोजन दूतावास की राज्य-सांस्कृतिक-कार्यक्रम-श्रंखला पहल का एक हिस्सा था। (Lucknow) इस कार्यक्रम में असम की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पाककला और पर्यटन की विरासत पर एक मल्टीमीडिया प्रस्तुति के साथ-साथ कई पारंपरिक नृत्य, असमिया कविता पाठ और असम की आकर्षक वस्त्र एवं शिल्प परंपरा का प्रदर्शन शामिल था।

WhatsApp Image 2025 09 23 at 10.56.59 AM 1

ये भी पढ़ें –Navratri Day 2 Dress Color: नवरात्रि के दूसरे दिन पहनें ये रंग, मां ब्रह्मचारिणी करेंगी हर इच्छा पूरी

यह कार्यक्रम श्री दिगंत मालाकार की अध्यक्षता वाले असम एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड के उत्साही समर्थन और भागीदारी के कारण संभव हो सका।इस अवसर पर बोलते हुए, आयरलैंड में भारत के राजदूत महामहिम अखिलेश मिश्र ने राजदूतावास द्वारा असम पर पहली बार आयोजित विशेष प्रस्तुति की मेजबानी पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। (Lucknow) उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आयरलैंड में अपेक्षाकृत छोटे लेकिन अत्यंत जीवंत और सक्रिय असमिया समुदाय की ऊर्जा से ही संभव हो सका है, जिनकी वर्तमान में अनुमानित संख्या लगभग 200 है। राजदूत ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत के विभिन्न राज्यों की अपनी-अपनी विशिष्ट भाषाई, सांस्कृतिक और प्राकृतिक आकर्षण, कला और शिल्प की विरासत है।

WhatsApp Image 2025 09 23 at 10.56.59 AM

ये भी पढ़ें –Azam Khan News: आज़म खान की रिहाई में देरी: बेल बॉन्ड में ग़लत एड्रेस से बढ़ी मुश्किलें, जेल के बाहर समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

सभी भारतीयों को भारत के अन्य भागों में रहने वाले अपने भाइयों और बहनों की सांस्कृतिक समृद्धि और रचनात्मक कौशल के बारे में जानने, पारस्परिक विकास के लिए एक-दूसरे से सीखने तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक-दूसरे की प्रगति और प्रसार में सहयोग करने की आवश्यकता है। (Lucknow) उन्होंने याद दिलाया कि राजदूतावास की राज्य सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रंखला, जिसके अंतर्गत अब तक 16 राज्यों को समर्पित कार्यक्रम किए जा चुके हैं, शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आयरलैंड में प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ आयरिश लोगों को भारत की अविश्वसनीय विविधता में विद्यमान एकता का अनुभव कराना ही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें