Barabanki: जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 24/25.05.2024 को 12 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 52 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
Barabanki
01.➡थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 310 ग्राम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 31 लाख रूपये) अवैध स्मैक बरामद-
थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.05.2024 को अभियुक्त गिरधारी उर्फ लाला पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 310 ग्राम अवैध स्मैक(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 31 लाख रूपये) बरामद किया गया। (Barabanki) अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 184/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
02.➡थाना मसौली पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार-
थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.05.2024 को मु0अ0सं0 180/2024 धारा 354/307 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अबू जीशान कुरैशी पुत्र हामिद जमील अहमद निवासी ग्राम दुर्गा रोड़ कटरा बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
03.➡थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 02 अपहृताओं को सकुशल बरामद कर सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.05.2024 को 02 अपहृताओं को सकुशल बरामद कर मु0अ0सं0 159/2024 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 01. विपिन रावत पुत्र स्व0 रघुनाथ निवासी ग्राम बसारा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी, व मु0अ0सं0 162/2024 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 02. अरबाज सलमानी पुत्र शमशाद अली निवासी ग्राम बहरौली थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
04.➡थाना देवा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.05.2024 को मु0अ0सं0 331/2024 धारा 376/504/506 भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त साहेब आलम पुत्र रसूल अहमद निवासी ग्राम सिपहिया थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
05.➡थाना फतेहपुर पुलिस ने 02 जुआरियों को किया गिरफ्तार-
थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.05.2024 को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 02 अभियुक्तगण 1. सन्दीप मिश्रा पुत्र अवधेश कुमार मिश्रा, 2. अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र सुनील श्रीवास्तव निवासीगण मोहल्ला काजीपुर-01 कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। (Barabanki) अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व मालफड़/जामातलाशी के कुल 750/- रूपये बरामद कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 407/2024 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
06.➡ थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा 01 अपहृत को सकुशल बरामद किया गया-
थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.05.2024 को मु0अ0सं0 162/2024 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित अपहृत को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
07.➡थाना सुबेहा पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-
थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.05.2024 को अभियुक्त चुनव्वर अली पुत्र अच्छन निवासी ग्राम जगदीशवापुर मजरे सिधियावां थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 144/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।