रिपोर्ट -मनोज कुमार
Barabanki: बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में देवा नहर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार देवा थाना क्षेत्र के सालेनगर गांव निवासी जगतपाल पुत्र कालूराम किसी निजी कार्य से अपने घर से बाराबंकी जा रहे थे। (Barabanki) इसी दौरान देवा नहर के पास एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जगतपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Also Read –Barabanki: ₹50 लाख से अधिक की परियोजनाओं पर डीएम सख्त, निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सीएचसी देवा पहुंचाया। (Barabanki) वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर बाराबंकी रेफर कर दिया।
बाराबंकी ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के दौरान सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
Also Read –Adah Sharma On Allu Arjun: क्या Allu Arjun के साथ काम करना मुश्किल ? इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल देवा पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।















