Barabanki News: पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: आज पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए (Barabanki News) अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी। यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के पश्चात पुलिस लाइन्स परिसर, बैरक, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, सीपीसी कैंटीन, भोजनालय व भोजन की गुणवत्ता आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्र आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 05 24 at 2.43.40 PM

Barabanki News

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर, बैरक, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, सीपीसी कैंटीन, भोजनालय और भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें अद्यतित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- रवि मिश्रा

https://youtu.be/Q1qvSwwK8ow?si=lA0G3I7T9qQ9MPpg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें