Barabanki News : बाराबंकी में बड़ा हादसा : सफेदाबाद में ऑक्सीजन प्लांट में बॉयलर फटा, कर्मचारी के शरीर के चीथड़े उड़े, कई घायल…

Barabanki में बड़ा हादसा : सफेदाबाद में ऑक्सीजन प्लांट में बॉयलर फटा, कर्मचारी के शरीर के चीथड़े उड़े, कई घायल
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : बाराबंकी में ऑक्सीजन प्लांट में अचानक अज्ञात कारणों से धमाका हो गया, जिसके चलते ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ऑक्सीजन प्लांट में हुए धमाके के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल इस भीषण हादसे की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

Barabanki News : पूरा मामला

Barabanki News : ऑक्सीजन प्लांट में धमाके से एक मजदूर की मौत, कई घायल


यह मामला जनपद बाराबंकी की नगर कोतवाली क्षेत्र के गादिया गांव में स्थित ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ा हुआ है, जहां अचानक अज्ञात कारणों की वजह से ऑक्सीजन प्लांट में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना भयानक था कि ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Barabanki News : घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

image 205

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया है। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऑक्सीजन प्लांट में हुए इस धमाके की वजह के बारे में पुलिस जांच कर रही है।

https://youtu.be/6hOwXwHTUJM?si=wkBuGFs6fkqJkRRH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें