Barabanki News : केडी सिंह बाबू की हवेली की होगी नीलामी , जानिए पूरा मामला ?

Barabanki News : केडी सिंह बाबू की हवेली की होगी नीलामी , जानिए पूरा मामला ?
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी के खिलाड़ी रहे केडी सिंह बाबू की करोड़ों की हवेली नीलाम होने जा रही है, सिविल जज की कोर्ट में हवेली की नीलामी 11 मार्च को होगी, जिसकी न्यूनतम कीमत 5 करोड रुपए रखी गई है। लंबे समय से केडी सिंह बाबू की संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में पहुंचा तो बात संपत्ति के नीलामी तक पहुंच गई जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Barabanki News : पूरा मामला

image 419

बता दें कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का है, जहां पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की हवेली स्थित है। जो लंबे अरसे से विवादों से घिरी हुई थी। शहर के सिविल लाइंस इलाके में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की हवेली 35 हजार वर्ग फीट में स्थित है। इसे लेकर 18 साल से विवाद चला आ रहा था। 31 जनवरी को एसीजेएम/ सिविल जज खान जीशान मसूद ने वाद को निस्तारित करते हुए संपत्ति को बेचकर सभी वारिसों को हिस्से के अनुसार धनराशि वितरित करने का आदेश जारी किया है।

Barabanki News

बीती 15 फरवरी को रिसीवर नियुक्त कर हवेली को सील भी किया गया था और शुक्रवार को अदालत ने इस मामले में सुनवाई के दौरान लखनऊ निवासी अमिता दत्त ने प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि इस मामले में मेडिएशन कराया जाए, जिस पर वकीलों ने एतराज जताया था। इसी के बाद अदालत में अमिता दत्त के प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए दस हजार का जुर्माना भी लगाया था। वहीं, अदालत द्वारा जारी नीलामी नोटिस में कहा गया है कि न्यूनतम बोली 5 करोड रुपए से शुरू होगी।

केडी सिंह बाबू की हवेली होगी नीलाम, जानें पूरा मामला? | Barabanki News | KD  Singh Babu | Newstrack | Barabanki News: इस दिन नीलाम होगी केडी सिंह बाबू  की हवेली, जानें

Barabanki News : इस दिन होगी नीलामी

image 420

केडी सिंह बाबू की हवेली की नीलामी सिविल जज जीशान मसूद के कोर्ट में आने वाले 11 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें जो लोग हवेली को खरीदना चाहते हैं, उनको आमंत्रित किया गया है। उसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि यदि खरीदार बोली लगाने से पहले हवेली को देखना चाहता है तो 29 फरवरी को 3:00 बजे रिसीवर की देखरेख में हवेली का निरीक्षण कर सकता है।

कोर्ट के आदेश के बाद अब यह तय हो गया है कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे केडी सिंह बाबू की हवेली पारिवारिक विवाद के चलते नीलाम हो रही है और नीलामी के पैसों को केडी सिंह बाबू के वारिसों को अदालत की देखरेख में बराबर बराबर बांट दिया जाएगा।

https://youtu.be/E48Ap6hMyFg?si=VRTr6TOtUfbZay6t

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें