Barabanki News : दर्दनाक हादसा ! बाराबंकी में भरभराकर गिरी छत, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Barabanki News : दर्दनाक हादसा ! बाराबंकी में भरभराकर गिरी छत, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : यूपी के जिले बाराबंकी में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने के चलते दो मजदूर गंभीर हालत में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है और हादसे की वजहों को तलाश करने में लगी है।

Barabanki News : भरभराकर गिरी छत

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंकी में स्थित ओमनगर मोहल्ले में हुआ है। जहां एक पुराने मकान को गिराने का काम चल रहा था। इस काम में दो मजदूर लगे थे। आज जैसे ही मजदूरों ने मौके पर काम शुरू किया, तभी अचानक छत भरभराकर कर गिर पड़ी। दोनों मजदूर छठ के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

barabanki news

Barabanki News : दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

image 266

कुछ देर बाद दोनों मजदूरों ने तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनों मृतक मजदूरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों मजदूरों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचवाया। लेकिन जिला अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद काम करवा रहे ठेकेदारों को हिरासत में लिया है और पूरे हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

https://youtu.be/qXqZAjxmq9c?si=ErwCXSflT-LzLOIQ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें