Barabanki News : सिटी लॉ कॉलेज में गाइड और नोट्स के सामूहिक नकल का वीडियो वायरल

Barabanki News : सिटी लॉ कॉलेज में गाइड और नोट्स के सामूहिक नकल का वीडियो वायरल
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां LLB एग्‍जाम में छात्रों की सामूहिक नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से परीक्षार्थी गाइड और नोट्स के साथ LLB का एग्‍जाम दे रहे हैं। जिस युवक ने सामूहिक नकल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, उसका आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उसका मोबाइल छीन लिया और मुकदमा करने की भी धमकी दी है।

छात्र ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया आरोप

image 459


यह पूरा मामला बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्बर बजहा में स्थित सिटी लॉ कॉलेज का बताया जा रहा है। एक युवक ने यहां का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने वीडियो में आरोप लगाया कि सिटी लॉ कॉलेज में LLB के एग्‍जाम के दौरान जमकर सामूहिक नकल हो रही है।

image 46

युवक ने आरोप लगाया कि उसे कॉलेज में बंधक बना लिया गया था और कॉलेज प्रशासन ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। काफी देर के बाद उसे उसका मोबाइल वापस दिया गया। युवक का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उसे धमकी दी है कि उसके खिलाफ मुकदमा लिख कर उसे फंसाया जाएगा। युवक ने वीडियो में सरकार से अपील भी करते हुए कहा कि इस तरह के कॉलेजों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

https://youtu.be/cp5hR7-lODc?si=4ZHWI26mQ1bdyZvr

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें