Bareilly News: बारात को खिलाया गोमांस, दुल्हन के पिता समेत 5 लोग गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई एक शादी में गोमांस परोसने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 5 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके दोस्त की बेटी की शादी थी. शादी में गौ मांस परोसने के लिए गाय काटी गई थी. आरोपियों ने बताया कि बारात मालिक की परमिशन लेकर बारातियों को गौ मांस परोसा गया था. वहीं पुलिस ने बारात मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया है.

दरअसल बरेली के थाना विथरी क्षेत्र में कुछ दिन पहले गाय के अवशेष मिले थे. अवशेष मिलने से हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध भी जताया था. (Bareilly News) उसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश दी तो 5 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया और पूछताछ में गौ तस्करों ने बताया कि उसके साथी सैदपुर निवासी मकसूद की बेटी की शादी थी और उसने कहा था कि शादी में गौ मांस खिलाना है. उसने बारात मालिक की परमिशन ले ली है. फिर गौ मांस खिलाया गया. उसी के लिए हमने गाय काट दी और गौ मांस को उपलब्ध करा दिया.

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस तरह की हम और भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस ने गौ तस्करों के पास से एक चाकू और रस्सी बरामद की है. वहीं पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बारात घर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल बारात घर का मालिक अभी भी फरार चल रहा है. पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

बारात घर के मालिक पर रिपोर्ट होने के बाद मचा हड़कंप

बारात मालिक के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद हड़कंप मच गया और बारात घर मन्नत का मालिक फरार हो गया. पुलिस लगातार उसकी तालाश कर रही है. बताया जा रहा है कि उसे जल्दी पकड़ जेल भेजा जाएगा. सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि इस मन्नत बारात घर में पहले भी इस तरह से विशेष समुदाय के लोगों ने गौ मांस को बरात में परोसा था.

इस पूरे मामले में बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले कुछ गाय के अवशेष मिले थे. उसके बाद एक थाना बैटरी में मुकदमा दर्ज किया गया था और गौ तस्करों की तलाश की गई थी. पुलिस ने पांच गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने एक शादी समारोह में गौ मांस रखने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था. पांच तस्करों के पास एक रसी बरामद की गई है और उन्हें जेल भेज दिया गया.

https://youtu.be/fHEYXAkibC4

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=52940

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें