Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बड़ा बाईपास स्थित परधौली तिराहे पर खड़े एक क्षतिग्रस्त टैंकर से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो में जा घुसी, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। (Bareilly News) घायलों को तत्काल उपचार के लिए नवोदय हॉस्पिटल मिनी बाईपास में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि टैंकर एक दिन पहले हुए हादसे के बाद से ही सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा था, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।
Bareilly News: मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है
- मनमोहन सिंह पुत्र नत्थूलाल, निवासी टांडा सिकन्दरपुर, नगरिया विक्रम, जनपद बरेली
- सिकन्दर पुत्र दुर्गेश कुमार, निवासी कल्याणपुर, चकतीर्थ, जनपद पीलीभीत
- एक अज्ञात व्यक्ति
- साहबजाद खान पुत्र बाले खान, निवासी अटाकायस्थान, थाना सीबीगंज, बरेली
- मुमताज पुत्र इमदाज खान, निवासी अटाकायस्थान, थाना सीबीगंज, बरेली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। (Bareilly News) हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।















