Bareilly news: पति-पत्नी विवाद में पुलिस बनी विलेन! घसीटकर ले गई थाने, दी थर्ड डिग्री; युवक की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly news: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस हिरासत में ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पति और पत्नी का झगड़ा हुआ था, जिसमें पत्नी ने डायल-112 पर कॉल की थी. सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही ऑटो चालक श्याम कुमार को घर से घसीटते हुए कोतवाली ले गए और उसकी पिटाई की. कोतवाली में ही उसे थर्ड डिग्री दी गई, जिससे पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई.

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि जब उन लोगों को जानकारी हुई तो वह कोतवाली पहुंचे और आनन-फानन में श्याम कुमार को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (Bareilly news) परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है, जिससे उसकी मौत हुई है. परिजनों ने आरोप लगाया कि जब मामला बढ़ा तो कोतवाली पुलिस उनके घर में आ गई और जहरीले पदार्थ की पुड़िया फेंक कर उसे बरामदगी में दिखा दिया, जिससे लगे कि श्याम कुमार ने सुसाइड किया है.

23 जुलाई को हुआ था पति-पत्नी में विवाद

फिलहाल एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पीआरबी पर तैनात मुख्य आरक्षी रामचरण और सिपाही अंकित कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग बिगटांन निवासी अंजलि की शादी आठ साल पहले श्याम कुमार के साथ हुई थी. 23 जुलाई को अंजलि का पति से विवाद हो गया था. उसने डायल-112 को कॉल की थी. जानकारी पर पहुंची पुलिस समझौता कराकर चली गई थी.

दोनों सिपाहियों को किया गया निलंबित, SP सिटी ने दी जानकारी

24 जुलाई को दोबारा विवाद हुआ तो अंजलि ने फिर से डायल-112 को कॉल की. सूचना मिलने पर पीआरबी-223 पर तैनात दो पुलिसकर्मी अंजलि के घर पहुंचे और उसके पति श्याम कुमार को कोतवाली ले आए. आरोप है कि यहां श्याम कुमार की जमकर पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि मामले में पीआरबी पर तैनात सिपाहियों की लापरवाही सामने आई है. दोनों को निलंबित कर दिया गया है.

https://youtu.be/QYg-gbocwo4

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53265

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें