Bareilly News: बरेली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, मढ़ीनाथ स्थित नेह बिहारी मंदिर से निकली शोभायात्रा

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -गोपाल स्वरूप पाठक

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मढ़ीनाथ स्थित श्री नेह बिहारी मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर का सफर तय करते हुए कथा स्थल सुदामा नगरी, मढ़ीनाथ पहुंची श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यात्रा को कथा स्थल तक पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगा (Bareilly News) नेह बिहारी मंदिर समिति के तत्वावधान में 7 से 13 मार्च तक आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर यह कलश यात्रा निकाली गई कथा का वाचन आध्यात्मिक गुरु एवं कथावाचक सद्गुरुदेव भगवान मदनमोहन दास जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मोही अखाड़ा धीर-समीर वृंदावन धाम द्वारा किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 03 07 at 6.54.38 PM

Also Read –Barabanki: जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्य व्यवस्थापक ठाकुर शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि कलश यात्रा लाल मंदिर, सिंह धर्मकांटा के सामने, बदायूं रोड से शुरू होकर कथा स्थल सुदामा नगरी मढ़ीनाथ तक निकाली गई।

श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान सुग्रीव सिंह चौहान और कोमल सिंह चौहान ने बताया कि कलश यात्रा विधि-विधान के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

Also Read –S Jaishankar statement Iran ship: ईरान का नौसैनिक जहाज भारत पहुंचा! बढ़ते तनाव के बीच कोच्चि में डॉकिंग पर जयशंकर का बड़ा बयान

शोभायात्रा में शहर के बैंड-बाजों ने मधुर धुनों पर धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए। (Bareilly News) रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें