Basic Teachers Transfer News: यूपी बेसिक शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बुरी खबर , शिक्षक परेशान, एक महीने में भी नहीं पूरी हुई प्रक्रिया

Basic Teachers Transfer News
Facebook
X
WhatsApp

UP Basic Teachers Transfer News: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों ( Basic Teachers )के ट्रांसफर की प्रक्रिया में देरी से शिक्षक और शिक्षामित्र दोनों परेशान हैं। एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद जिले के भीतर और एक जिले से दूसरे जिले में परस्पर ट्रांसफर का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। साथ ही शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया भी ठंडे बस्ते में नजर आ रही है, जिससे शिक्षकों में भारी नाराज हैं।

वहीं इस मसले पर बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों का कहना है कि शासनादेश जारी होने के बाद शिक्षकों के डेटा अपडेट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलों से जानकारी मांगी गई है और हाईलेवल पर बातचीत के बाद आगामी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

image 164

Teachers Transfer : परस्पर ट्रांसफर के लिए लंबा इंतजार

गौरतलब है कि लंबे समय से परस्पर तबादले के लिए बेसिक अध्यापक मांग करते आ रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सामान्य और परस्पर टांसफर को लेकर सर्दी और गर्मी की छुट्टी में करने का निर्देश दिया गया था। इसके तहत 2023 में शुरू हुई ट्रांसफर की प्रोसेस को जनवरी 2024 तक पूरा किया गया। 27 दिसंबर में जिले और जिले के बाहर ट्रांसफर को लेकर शासनादेश जारी किया गया। 10 जनवरी को शिक्षकों का डेट अपडेट करने के निर्देश दिए गए पर अब तक जनपद के अंदर परस्पर तबादला की प्रकिया शुरू नहीं हो पाई है। तो वहीं दूसरे जिले में भी शिक्षकों को परस्पर ट्रांसफर का इंतजार है।

image 163

UP Teacher Transfer : शिक्षकों की नाराजगी विभाग पर सवाल

Guidelines for mutual transfer of basic teachers issued | बेसिक शिक्षकों के  म्यूचुअल ट्रांसफर की गाइड लाइन जारी: हजारों शिक्षकों को मिलेगा लाभ,  शीतकालीन ...

वहीं इसको लेकर शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने 6 महीने में पूरी होने वाली प्रक्रिया को एक साल बाद शुरू किया है और अब उसमें भी लेटलतीफी हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि सर्दी की छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं और अब गर्मी की छुट्टियों से पहले विभाग को ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि शिक्षकों को समय पर रिलीव और जॉइनिंग मिल सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें