Batwara 1947 Cast Fees: बंटवारा 1947 फिल्म का कितना बजट है और किसने कितनी ली फीस जानिए

Facebook
X
WhatsApp

Batwara 1947 Cast Fees: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जिनको दर्शकों ने गदर 2 और बॉर्डर 2 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ते हुए देखा है। एक बार फिर से वो पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए जंग लड़ते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस बार सनी देओल मुस्लिम होकर हिंदू महिला के लिए पाकिस्तानियों के खिलाफ जंग लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा पहले ही पसंद किया जा चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। चलिए जानते हैं बंंटवारा 1947 के लिए किसने कितनी फीस ली है। और फिल्म का कुल बजट कितना है।

Batwara 1947 Cast Fees: बंटवारा 1947 कास्ट फीस और बजट

बंटवारा 1947 सनी देओल फीस

प्रख्यात फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बटवारा 1947’ उस दौर की कहानी है जब भारत को विभाजन के रूप में सबसे बड़ा आघात लगा था। यह सिर्फ मुसलमानों का भौगोलिक विभाजन नहीं था, बल्कि कई परिवारों को अपने घर, परिवार और मोहल्ले से अलग होने का दर्द सहना पड़ा। यह एक ऐसा घाव है जो आज भी इतिहास में ताजा है और कई भारतीयों की आंखों में बसा हुआ है। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म में सनी देओल ने एक मुस्लिम युवक का किरदार निभाया है। जोकि लखनऊ से जाकर लाहौर में रहने लगा है। सनी देओल ने बंटवारा 1947 के लिए रिपोर्ट के अनुसार 50-60 करोड़ रूपए तक चार्ज कर रहे हैं।

Also Read –Mehru Jaffer Death: मशहूर पत्रकार और लेखिका Mehru Jaffer का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

बंटवारा 1947 प्रीति जिंटा फीस

बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा सनी देओल की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 6 से 10 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

बंटवारा 1947 अली फजल फीस

मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानि अली फजल भी बंटवारा 1947 में नजर आएंगे। अली फजल ने बंटवारा 1947 के लिए रिपोर्ट के अनुसार 5 से 7 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

बंटवारा 1947 शबाना आजमी फीस

बंटवारा 1947 में शबाना आजमी एक हिंदू महिला का किरदार प्ले कर रही हैं। जो भारत और पाकिस्तान के बटवारे के बाद पाकिस्तान में रह जाती है। इस फिल्म के लिए शबाना आजमी ने 3 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

Also Read –Lucknow News: विकास निधि वितरण को लेकर BJP पार्षदों में नाराजगी, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

बंटवारा 1947 करण देओल फीस

बंटवारा 1947 में सनी देओल के बेटे करण देओल नजर आने वाले हैं। फिल्म में भी सनी देओल के बेटे का किरदार प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 2 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

बंटवारा 1947 मूवी बजट

आमिर खान के प्रोडक्शन के तहत बनी सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 के यदि बजट की बात करें तो फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रूपए तक बताया जा रहा है। लेकिन अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें