Bihar: गया के डेल्हा थाने में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

Bihar: गया के डेल्हा थाने में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस
Facebook
X
WhatsApp

Bihar: 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर डेलहा थाना के पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं रविन्द्र प्रसाद द्वारा आज यहां गया के डेल्हा थाना पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई। 

परेड निरीक्षण के दौरान थाने के सभी पुलिस अधिकारी और मीडिया के सभी प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, (Bihar) वही दोनो पुलिस निरीक्षक ने वासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जन-जन के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था को मजबूत करने का अवसर है।

यह कार्य आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हुए, सबको विकास के साधन-सुविधाएं और अवसर देकर ही किया जा सकता है।

कुमार ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को नमन को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग तथा बलिदान के कारण, आजाद देश को अपना संविधान बनाने का अवसर मिला। उन सभी महान विभूतियों को नमन किया। 

Bihar: कार्यक्रम में हुई अन्य प्रस्तुतियाँ

पुलिसकर्मियों ने एक नाटक प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रवाद के विषयों पर प्रकाश डाला।
पुलिसकर्मियों ने एक गीत प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने भारत के विकास और उन्नति के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पुलिसकर्मियों ने एक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने भारत की विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक यादगार कार्यक्रम प्रस्तुत किया है।

रिपोर्ट- सुरेश निखर 

https://youtu.be/GAyggo-6kPQ?si=hPlXBvDtIIJQdEiq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें