Bihar CM Face: बिहार की राजनीति में इन दिनों चिराग पासवान की सक्रियता ने नया सियासी ताप पैदा कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग ने खुद आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने की घोषणा की है। इसके बाद से पार्टी के कई नेता उन्हें मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में पेश कर रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में इस बयान को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, वहीं भाजपा-जेडीयू गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। (Bihar CM Face) हालांकि भाजपा ने यह स्पष्ट किया है कि एनडीए में सीटों के बंटवारे के तहत चिराग जिस भी सीट से चुनाव लड़ना चाहें, वे स्वतंत्र हैं।
Bihar CM Face: मुख्यमंत्री नीतीश पर बढ़ता दबाव?
चिराग की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। विरोधियों का कहना है कि 2025 के चुनाव के बाद नीतीश शायद फिर से मुख्यमंत्री पद न संभालें, जिसकी वजह उनका स्वास्थ्य बताया जा रहा है। (Bihar CM Face) हालांकि चिराग की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 6.47% वोट शेयर और 5 सीटों के साथ प्रभावी प्रदर्शन किया था, मगर वे अब भी 18.52% वोट शेयर वाली जेडीयू के मुकाबले छोटी ताकत मानी जाती है।
भाजपा के भीतर मंथन
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने माना कि चिराग पासवान अपनी परंपरागत वोटबैंक से बाहर जाकर भी समर्थन जुटाने की संभावना और काबिलियत रखते हैं। (Bihar CM Face) एक पूर्व सांसद ने कहा, चिराग केवल पासवान समुदाय तक सीमित नहीं रहना चाहते। वह बिहार की बड़ी राजनीति में जगह बनाना चाहते हैं और इसी के तहत वह अपने पत्ते खेल रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार एनडीए में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे का खाका तैयार हो गया है। जेडीयू को 102 से 103 सीटें मिलने की संभावना है, भाजपा को 101 से 102 सीटें, लोजपा (रामविलास) को 25 से 28 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 6 से 7 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 से 5 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि इस बंटवारे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यही फॉर्मूला जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
मांझी और कुशवाहा की मांगें
जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जहां 20 से 30 सीटों पर दावा कर रही है, वहीं उन्हें 6 से 7 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 4 से 5 सीटें दिए जाने की सहमति बन चुकी है।
चिराग पासवान के ऐलान और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में उभरने की चर्चा ने बिहार की राजनीति में नया संतुलन तलाशने की चुनौती खड़ी कर दी है। एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय भले अभी बाकी हो, लेकिन यह साफ है कि चिराग अब सियासी मुकाबले में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।